Monday, 14 September 2026 | 9:17 PM
India

हरदोई: 09 मार्च 2024 को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन।

हरदोई : जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राज कुमार सिंह के द्वारा दिनांक 09 मार्च 2024 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से वादों का निस्तारण कराए जाने हेतु विश्राम कक्ष में न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक की गई। अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुधाकर दुबे ने बताया कि
Share:
हरदोई: 09 मार्च 2024 को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन।
Read in your preferred language.

हरदोई : जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राज कुमार सिंह के द्वारा दिनांक 09 मार्च 2024 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से वादों का निस्तारण कराए जाने हेतु विश्राम कक्ष में न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक की गई। अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुधाकर दुबे ने बताया कि 09 मार्च 2024 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में समझौते योग्य आपराधिक मामले, धारा-138 एन0आई0 एक्ट , मोटर दुर्घटना मामले, वैवाहिक मामले, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण मामले, विद्दुत एवं जल बिल (अशमनीय वादों को छोड़कर) सिविल वाद एवं राजस्व वाद आदि निस्तारण योग्य मामलों का निस्तारण किया जाएगा। जनपद न्यायाधीश द्वारा न्यायिक अधिकारियों को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण सुलह-समझौता के आधार पर कराएं जाने हेतु दिशा-निर्देश दिए गए। जिससे राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके। इस अवसर पर अपर जिला जज प्रीती श्रीवास्तव, अरविंद कुमार,अच्छे लाल सरोज ,निरुपमा विक्रम सिंह,अबुल कैश, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत हेमेन्द्र कुमार सिंह, कुलदीप सिंह, सी0जे0एम0 लाल बहादुर गोंड, सिविल जज (सी0डि0) तूलिका बंधू,अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अंशु माली पाण्डेय, रश्मि चन्द्र, गोपाल यादव , विवेक चौधरी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रवीण कुमार गौतम, नेगी चौधरी सिविल जज जू0डी0 मो0 यूनिस, साक्षी, लवलेश व विशाल दीक्षित उपस्थित रहे।