Monday, 14 September 2026 | 6:17 PM
UP News

हरदोई : अच्छी तरह से प्रशिक्षण प्राप्त करें ताकि चुनाव के दौरान कोई समस्या न आये:-डी0एम0

आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने जीडीसी में चल रहे मास्टर ट्रेनरों के प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों से संवाद किया। जिलाधिकारी ने कहा कि अच्छी तरह से प्रशिक्षण प्राप्त किया जाये ताकि चुनाव के दौरान कोई समस्या न आये। ईवीएम आदि से सम्बंधित सम्पूर्ण प्रक्रिय
Share:
हरदोई : अच्छी तरह से प्रशिक्षण प्राप्त करें ताकि चुनाव के दौरान कोई समस्या न आये:-डी0एम0
Read in your preferred language.

आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने जीडीसी में चल रहे मास्टर ट्रेनरों के प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों से संवाद किया। जिलाधिकारी ने कहा कि अच्छी तरह से प्रशिक्षण प्राप्त किया जाये ताकि चुनाव के दौरान कोई समस्या न आये। ईवीएम आदि से सम्बंधित सम्पूर्ण प्रक्रिया को समझ लें। अनुशासित रहकर प्रशिक्षण प्राप्त करें। प्रशिक्षण पूरी सकारात्मकता के साथ लें। जिलाधिकारी के समक्ष मास्टर ट्रेनरों ने कुछ प्रश्न रखे जिनका जिलाधिकारी ने समाधान किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, जिला विकास अधिकारी अरविन्द कुमार व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।