Monday, 14 September 2026 | 9:19 PM
India

हरदोई: गैस एजेंसी पर लगाया धांधली का आरोप

जनपद हरदोई की तहसील सवायजपुर के पास गांव खितौली में एचपी गैस एजेंसी है. जिसमें आसपास के गांव के तमाम ग्रामीणों के प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के गैस कनेक्शन किए गए. तहसील दिवस में रजनीश पुत्र रामदास निवासी जमलापुर तिमारपुर ने आरोप लगाया की सीमा देवी पत्नी रजनीश उर्फ चंदन शुक्ला उनकी माता सुनीता देवी
Share:
Read in your preferred language.

जनपद हरदोई की तहसील सवायजपुर के पास गांव खितौली में एचपी गैस एजेंसी है. जिसमें आसपास के गांव के तमाम ग्रामीणों के प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के गैस कनेक्शन किए गए. तहसील दिवस में रजनीश पुत्र रामदास निवासी जमलापुर तिमारपुर ने आरोप लगाया की सीमा देवी पत्नी रजनीश उर्फ चंदन शुक्ला उनकी माता सुनीता देवी पत्नी राम दास ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत दो कनेक्शन करवाए थे कनेक्शन 1 वर्ष पहले किए गए थे. प्रार्थी एजेंसी के सैकड़ों चक्कर लगा चुका है लेकिन वहां से अभी तक प्रार्थी को गैस सिलेंडर व किताब नहीं मिला है. जबकि प्रार्थी के सिलेंडर किसी दूसरे को बेच दिए गए हैं. यह आरोप तहसील दिवस में शिकायती पत्र देकर एजेंसी कर्मचारियों पर लगाए गए हैं तथा जांच कर कार्रवाई करने की मांग की गई है. ताकि गैस एजेंसी में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म किया जाए.