Monday, 14 September 2026 | 10:02 PM
India

हरदोई : 70 उपनिरीक्षक इधर से उधर

हरदोई पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने जिले के 70 उप निरीक्षकों को ताश के पत्तों की तरह फेटकर इधर से उधर कर दिया है. जिले में पुलिस अधीक्षक के कार्यकाल की यह पहली तबादला एक्सप्रेस है .पुलिस अधीक्षक के द्वारा जिले के तमाम थानों का औचक निरीक्षण किया गया .जिसमें उनको कुछ खामियां नजर आयी .इस वजह से कानून व्
Share:
Read in your preferred language.

हरदोई पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने जिले के 70 उप निरीक्षकों को ताश के पत्तों की तरह फेटकर इधर से उधर कर दिया है. जिले में पुलिस अधीक्षक के कार्यकाल की यह पहली तबादला एक्सप्रेस है .पुलिस अधीक्षक के द्वारा जिले के तमाम थानों का औचक निरीक्षण किया गया .जिसमें उनको कुछ खामियां नजर आयी .इस वजह से कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए यह तबादले किए गए. इन तबादलों में थाना पाली के दो उपनिरीक्षक शामिल हैं. उप निरीक्षक अबरार हुसैन ,उप निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह. जिसमें अबरार हुसैन को बिलग्राम का उपनिरीक्षक तथा अखिलेश कुमार सिंह को राघवपुर थाना मल्लावां चौकी का प्रभारी बनाया गया है तथा लोनार थाने में तैनात उपनिरीक्षक ऋषि कपूर को रूपापुर पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया है.