पीलीभीत सूचना विभाग 03 जुलाई 2021/ जनपद के समस्त राशनकार्डधारकों को सूचित किया जाता है कि माह जुलाई 2021 में उचित दर विक्रेताओं द्वारा दिनांक 05.07.2021 से दिनांक 15.07.2021 तक निम्नवत आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया जायेगा। अन्त्योदय राशनकार्ड धारकों को गेहूं 20 कि0ग्रा0 प्रति राशनकार्ड, चावल 15 कि0ग्रा0 प्रति राशनकार्ड व पात्र गृहस्थी गेहूं 03 कि0ग्रा0 प्रति यूनिट व 02 कि0ग्रा0 प्रति यूनिट चावल निःशुल्क प्रदान किया गया। कतिपय कारणों से आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से आवश्यक वस्तुयें प्राप्त न कर सकने वाले राशनकार्ड दिनांक 15.07.2021 को मोवाइल ओ0टी0पी0 वेरिफिकेशन के माध्यम से आवश्यक वस्तुयें प्राप्त कर सकते हैं। उक्त दिवसों में उचित दर की दुकानें प्राप्त 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक खुली रहेगी। कोविड प्रोटोकाल का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा। राशनकार्डधारकों से भी अपील की जाती है कि वह उचित दर विक्रेता को सहयोग प्रदान कर कोविड प्रोटोकाल का अनुपालन करें।
UP News
पीलीभीत अंतोदय कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी
पीलीभीत सूचना विभाग 03 जुलाई 2021/ जनपद के समस्त राशनकार्डधारकों को सूचित किया जाता है कि माह जुलाई 2021 में उचित दर विक्रेताओं द्वारा दिनांक 05.07.2021 से दिनांक 15.07.2021 तक निम्नवत आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया जायेगा। अन्त्योदय राशनकार्ड धारकों को गेहूं 20 कि0ग्रा0 प्रति राशनकार्ड, चावल 15 कि0ग्
Read in your preferred language.