India
गोण्डा:कर्नलगंज में आदर्श चुनाव आचार संहिता एवं कोविड प्रोटोकॉल की सरेआम उड़ी धज्जियां
कर्नलगंज, गोण्डा। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की रात्रि भाजपा व सपा प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच हुई जमकर मारपीट व फायरिंग की घटना में हुई गिरफ्तारी के पश्चात मंगलवार को भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कोतवाली कर्नलगंज का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी द्वारा सारे नि
Read in your preferred language.
कर्नलगंज, गोण्डा। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की रात्रि भाजपा व सपा प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच हुई जमकर मारपीट व फायरिंग की घटना में हुई गिरफ्तारी के पश्चात मंगलवार को भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कोतवाली कर्नलगंज का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी द्वारा सारे नियम-कानूनों को तार-तार करते हुए खुलेआम चुनाव आयोग के आदर्श आचार संहिता एवं कोरोना प्रोटोकॉल की जमकर धज्जियाँ उड़ाई गई। तो वहीं गोंडा-लखनऊ मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय के सामने कोरोना प्रोटोकॉल तार-तार होता नजर आया। जहां घंटों लगे जाम से एम्बुलेंस सहित सैकड़ों वाहन फंसे नजर आये। उक्त संबंध में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी व पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने शासन से आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करने एवं कार्रवाई की मांग की है।