Monday, 14 September 2026 | 6:19 PM
UP News

मैनपुरी में छात्राओं से छेड़छाड़, आरोपियों की तलाश

स्कूल संचालक की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट मैनपुरी में किशनी थाना कस्बा स्थित एक विद्यालय की छात्राओं के साथ बाइक सवार भाई आए दिन छेड़छाड़ करते हैं। जानकारी होने के बाद संचालक की ओर से थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के एक विद्यालय के प्रबंधक ने
Share:
मैनपुरी में छात्राओं से छेड़छाड़, आरोपियों की तलाश
Read in your preferred language.

स्कूल संचालक की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
मैनपुरी में किशनी थाना कस्बा स्थित एक विद्यालय की छात्राओं के साथ बाइक सवार भाई आए दिन छेड़छाड़ करते हैं। जानकारी होने के बाद संचालक की ओर से थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के एक विद्यालय के प्रबंधक ने बताया कि विद्यालय में आसपास के गांव की कई छात्राएं पढ़ती हैं। बच्चों को स्कूल लाने और ले जाने के लिए कई वाहन लगे हुए हैं। वाहन किशनी के जटपुरा चौराहे से होकर गुजरते हैं। आरोप लगाया कि कई दिनों से मोहल्ला कृष्णानगर निवासी दो सगे भाई हनी यादव और मनी यादव पल्सर बाइक से स्कूली वाहनों का पीछा करते हैं। रोककर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करते हैं। जब वाहन चालकों द्वारा विरोध किया गया तो उन्हें धमकी दी। जानकारी होने के बाद उनके छोटे भाई ने आरोपियों से वाहनों का पीछा नहीं करने की बात कही। इस पर आरोपियों ने भाई को फोन पर गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

REPORT: YOGESH KUMAR

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं

-आप ये इसलिए पढ़ रहे हैं क्योंकि आप अच्छी, समझदार और निष्पक्ष पत्रकारिता की कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.

-आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.

-द दस्तक 24 अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही मान भी रखता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.

अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें . आपका प्यार द दस्तक 24 के भविष्य को तय करेगा.
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g

आदर्श कुमार

संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ