Monday, 14 September 2026 | 9:39 PM
Entertainment

गौरव खन्ना ने अनुपमा के सेट से पर खींची रूपाली गांगुली की टांग, बरखा भाभी ने भी मारी एंट्री

टीवी का पॉपुलर शो अनुपमा (Anupama) इस समय लगातार खबरों में छाया हुआ है। अपने मजेदार ट्विस्ट और टर्न्स के चलते रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडे का यह शो टीआरपी लिस्ट में धमाल मचा रहा है। नए किरदारों की एंट्री के बाद से ही अनुपमा की कहानी में एक नया मोड़ आया है और अब लोग इसे और भी चाव से देखते हैं। हर
Share:
गौरव खन्ना ने अनुपमा के सेट से पर खींची रूपाली गांगुली की टांग, बरखा भाभी ने भी मारी एंट्री
Read in your preferred language.

टीवी का पॉपुलर शो अनुपमा (Anupama) इस समय लगातार खबरों में छाया हुआ है। अपने मजेदार ट्विस्ट और टर्न्स के चलते रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडे का यह शो टीआरपी लिस्ट में धमाल मचा रहा है। नए किरदारों की एंट्री के बाद से ही अनुपमा की कहानी में एक नया मोड़ आया है और अब लोग इसे और भी चाव से देखते हैं। हर एक किरदार लोगों के दिलों में खास जगह बना चुके हैं। अनुपमा, पाखी, किंजल, वनराज, समर हो या फिर बा या राखी दवे…हर एक किरदार ने इस शो में चार चांद ही लगाए हैं। वहीं अनुज कपाड़िया का किरदार निभाने वाले कलाकार गौरव खन्ना ने तो कम समय में ही लोगों के दिलों पर राज करना शुरू कर दिया है। गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) बीती रात ही अनुपमा के सेट से लाइव गए और इस दौरान उन्होंने रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और बाकी स्टार्स के साथ जमकर धमाल मचाया।
गौरव खन्ना ने इस लाइव वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। दरअसल हर सोमवार को गौरव खन्ना और रूपाली गांगुली अपने फैन्स के साथ #MaAn डे मनाते हैं। इस बार उनके साथ अश्लेषा सावंत, रोहित बख्शी और अधिक मेहता भी नजर आए। लाइव आकर गौरव खन्ना ने अपने फैन्स के साथ खूब बात की। इस दौरान उन्होंने फैन्स से अपने ऑनस्क्रीन परिवार को भी मिलवाया। साथ ही रूपाली गांगुली के साथ उन्होंने खूब मस्ती की।
अनुपमा की कहानी इन दिनों किंजल के बेबी शॉवर के इर्द गिर्द घूम रही है। अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि बा के चलते किंजल के बेबी शॉवर के दौरान खूब तमाशा होगा। वहीं बरखा को इस बात की चिंता लगी रहेगी कि कहीं इस बार फिर से शाह परिवार कोई बखेड़ा ना खड़ा कर दें। राखी दवे इस जश्न में शामिल होने से पहले ही सोच लेगी कि अगर उसकी बेटी की बेबी शॉवर में कुछ भी गलत हुआ तो उसकी जिम्मेदार कोई और नहीं बल्कि अनुपमा ही होगी।