Monday, 14 September 2026 | 10:10 PM
India

भारतीय हॉकी टीम के फॉरवर्ड मनदीप सिंह कर रहें है ओलम्पिक की तैयारी

भारतीय हॉकी टीम के फॉरवर्ड मनदीप सिंह ने कहा कि ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना के खिलाफ हाल का प्रदर्शन मनोबल बढ़ाने वाला रहा। टीम टोक्यो ओलंपिक के लिए अच्छी तरह से तैयार हो रही है। हमारा पूरा ध्यान ओलंपिक पर टिका है। मुझे लगता है कि इसमें अच्छा प्रदर्शन करने के लिए हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। भारत
Share:
भारतीय हॉकी टीम के फॉरवर्ड मनदीप सिंह कर रहें है ओलम्पिक की तैयारी
Read in your preferred language.

भारतीय हॉकी टीम के फॉरवर्ड मनदीप सिंह ने कहा कि ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना के खिलाफ हाल का प्रदर्शन मनोबल बढ़ाने वाला रहा। टीम टोक्यो ओलंपिक के लिए अच्छी तरह से तैयार हो रही है। हमारा पूरा ध्यान ओलंपिक पर टिका है। मुझे लगता है कि इसमें अच्छा प्रदर्शन करने के लिए हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
भारत ने एफआईएच हॉकी प्रो लीग के दोनों मैचों में अर्जेंटीना को हराया। साथ ही चार अभ्यास मैचों में से दो में जीत दर्ज की। ये मैच छह से 14 अप्रैल के बीच खेले गए। मनदीप ने कहा,‘ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन निश्चिततौर पर हमारे लिए मनोबल बढ़ाने वाला रहा।
हमने जर्मनी और ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ भी बहुत अच्छा खेल दिखाया। इसके बाद अर्जेंटीना का सफल दौरा शानदार रहा। हमने अपने पिछले दो दौरों में अच्छी लय हासिल की और अब हम कुछ पहलुओं पर काम कर रहे हैं।’
 आपसी तालमेल सबसे अहम : मनदीप ने कहा कि अर्जेंटीना और यूरोप के दौरों में खिलाड़ियों के आपसी तालमेल टीम के लिए सबसे महत्वपूर्ण पहलू रहा।
उन्होंने कहा,‘जब कोई टीम लंबे अर्से बाद खेलती है तो उसका तालमेल गड़बड़ा सकता है लेकिन हमने बहुत जल्दी सामंजस्य बिठाया और एक टीम के रूप में जल्द ही लय में आ गए। टीम अभी बहुत अच्छी तरह से तैयार लग रही है। हमें बेसिक्स पर ध्यान रखना होगा।