Monday, 14 September 2026 | 6:17 PM
UP News

पीलीभीत में लूट की योजना बनाते पांच बदमाश गिरफ्तार

पीलीभीत के थाना जहानाबाद पुलिस ने लूट की योजना बनाते हुए पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गांव जतीपुर में वैदिक कन्या इंटर कॉलेज के पास कुछ बदमाश लूट की योजना बना रहे हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी करके वहां से थाना जहानाबाद के गांव सुंदरपुर निवासी शाहिद उर्फ गुड्डू,
Share:
पीलीभीत में लूट की योजना बनाते पांच बदमाश गिरफ्तार
Read in your preferred language.

पीलीभीत के थाना जहानाबाद पुलिस ने लूट की योजना बनाते हुए पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गांव जतीपुर में वैदिक कन्या इंटर कॉलेज के पास कुछ बदमाश लूट की योजना बना रहे हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी करके वहां से थाना जहानाबाद के गांव सुंदरपुर निवासी शाहिद उर्फ गुड्डू, गांव भगाडांडी निवासी मुश्ताक अहमद, गांव सुंदरपुर निवासी असलम, कोतवाली बीसलपुर के गांव रसियाखानपुर निवासी अनीस, पूरनपुर के मोहल्ला लाइनपार साहूकारा निवासी जुबैर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो तमंचे, चार कारतूस, दो चाकू और एक छुरा बरामद किया है। सभी को जेल भेज दिया गया है।