Monday, 14 September 2026 | 6:59 PM
UP News

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति के पाँचवें चरण के तहत ग्राम कक्योली में महिला चौपाल का आयोजन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 दिसंबर 2025 को मिशन शक्ति के पाँचवें चरण के अंतर्गत थाना नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम कक्योली में महिला चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और सशक्तिकरण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं। चौपाल के दौरान उपस्थित महिलाओं को घरे
Share:
फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति के पाँचवें चरण के तहत ग्राम कक्योली में महिला चौपाल का आयोजन
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 दिसंबर 2025 को मिशन शक्ति के पाँचवें चरण के अंतर्गत थाना नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम कक्योली में महिला चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और सशक्तिकरण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं।

चौपाल के दौरान उपस्थित महिलाओं को घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, शिक्षा के महत्व और सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में महिलाओं को 1090 (वुमन पावर लाइन), 181 महिला हेल्पलाइन, 112 आपात सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सहित अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, ताकि किसी भी आपात स्थिति में वे तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें।

महिला चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने प्रतिभाग किया और अपने प्रश्न भी रखे, जिनका मौके पर समाधान किया गया। अंत में महिलाओं से आह्वान किया गया कि वे मिशन शक्ति अभियान का लाभ उठाएं और समाज में जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।