Monday, 14 September 2026 | 8:35 PM
UP News

फर्रूखाबाद:स्वस्थ समाज बनाएंगे, हम सभी पर्यावरण को बचाएंगे-विधायक सुशील शाक्य

फर्रूखाबाद: (द दस्तक 24 न्यूज़)06 जून 2025  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अमृतपुर के विधायक सुशील शाक्य ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर विभिन्न प्रकार के
Share:
फर्रूखाबाद:स्वस्थ समाज बनाएंगे, हम सभी पर्यावरण को बचाएंगे-विधायक सुशील शाक्य
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद: (द दस्तक 24 न्यूज़)06 जून 2025  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अमृतपुर के विधायक सुशील शाक्य ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए और पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया।

पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री शाक्य ने कहा, "आज जब पर्यावरण संकट की ओर बढ़ रहा है, ऐसे समय में प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य बनता है कि वह प्रकृति के संरक्षण में अपनी भूमिका निभाए। पौधे न केवल हमारी धरती की हरियाली बढ़ाते हैं, बल्कि वायु की गुणवत्ता सुधारने में भी सहायक होते हैं।"

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। उन्होंने यह भी अपील की कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि यह एक निरंतर चलने वाली जिम्मेदारी है, जिसमें सभी को भागीदार बनना चाहिए।विश्व पर्यावरण दिवस के इस अवसर पर विधायक श्री शाक्य ने यह संदेश दिया कि प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन को रोकना और सतत विकास को अपनाना समय की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा, “आइये, ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ पर धरती माँ द्वारा प्रदान किए गए प्राकृतिक उपहारों के दोहन को रोकने एवं उनके संरक्षण और संवर्धन हेतु हम सभी एक साथ आगे आएं और पर्यावरण की रक्षा करने हेतु संकल्पित हों।” कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को पर्यावरण मित्र बनने और अपने-अपने क्षेत्रों में इस तरह के अभियान चलाने के लिए प्रेरित किया गया।