Monday, 14 September 2026 | 9:25 PM
India

फर्रुखाबाद:जनपद के सभी विकास खंड में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद,आज 2 जनवरी 2024 दिन मंगलवार को जनपद के सभी विकास खंड में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के जहानगंज मंडल के कमालगंज विकासखंड के ग्राम अहमदपुर देवरिया में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने उपस्थित जनमानस को संब
Share:
फर्रुखाबाद:जनपद के सभी विकास खंड में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद,आज 2 जनवरी 2024 दिन मंगलवार को जनपद के सभी विकास खंड में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के जहानगंज मंडल के कमालगंज विकासखंड के ग्राम अहमदपुर देवरिया में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने उपस्थित जनमानस को संबोधित करते हुए सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा एक कार्यक्रम नहीं बल्कि एक अभियान है 2047 तक भारत को विश्व के सबसे विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आवाहन किया है उनके इस आवाहन के बाद केंद्र व प्रदेश सरकार ने सभी गांव और शहरों में पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कार्यक्रम चलाया है जिसमें भाजपा संगठन के सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी ने जिम्मेदारी निभाते हुए पत्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए गांव और शहर चलो अभियान चलाया है। 2014 के बाद भारत नई दिशा की ओर आगे बढ़ रहा है 2014 से पहले जिन बुनियादी सुविधाओं का लाभ गांव और शहर की जनता को नहीं मिल रहा था ऐसे लोगों को मोदी सरकार लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। 2014 ने भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में जो वादे किए वह पूर्ण होते दिखाई दे रहे हैं एक समृद्ध और सशक्त भारत के निर्माण में सभी का योगदान आवश्यक है विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रोकने के लिए जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से जनता में भाजपा सरकार के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है। विकसित भारत संकल्प यात्रा से गांव और शहरी क्षेत्र में उत्साह का माहौल है लोग सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में भागीदारी कर रहे हैं जिसमें महिला वर्ग बड़ी संख्या में शामिल होकर योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रही है। इस कार्यक्रमों में लापरवाही करने वाले अफसरों बक्सा नहीं जाएगा। लोकसभा के आम चुनाव से पहले 26 जनवरी तक इस कार्यक्रम को चलाया जाएगा। जिला अध्यक्ष ने कहा 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित है इसके लिए सभी लोग 22 जनवरी को अपने-अपने घरों में इस कार्यक्रम को पूरी उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाए।
इस अवसर पर जिला महामंत्री फतेहचंद वर्मा, मंडल अध्यक्ष जहानगंज अरविंद कटियार, कार्यक्रम संयोजक पंचम सिंह राठौड़, ADO सहकारिता योगेंद्र सिंह ,राजकिशोर सिंह भदोरिया, अनुज कटियार, विमल यादव, कृष्ण मुरारी राजपूत आदि लोग मौजूद रहे।