Monday, 14 September 2026 | 6:25 PM
UP News

फर्रुखाबाद: मोहम्मदाबाद सीएचसी पर हंगामा, सीएमओ की गाड़ी घेर कर लगाए नारे

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 सितम्बर 2025 जनपद के मोहम्मदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर मंगलवार को उस समय माहौल गरमा गया, जब मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) द्वारा सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक को कथित रूप से अपशब्द कहे जाने का मामला सामने आया। सूत्रों के अनुसार, प्रभारी मंत्री के दौरे
Share:
फर्रुखाबाद: मोहम्मदाबाद सीएचसी पर हंगामा, सीएमओ की गाड़ी घेर कर लगाए नारे
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 सितम्बर 2025 जनपद के मोहम्मदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर मंगलवार को उस समय माहौल गरमा गया, जब मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) द्वारा सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक को कथित रूप से अपशब्द कहे जाने का मामला सामने आया।

सूत्रों के अनुसार, प्रभारी मंत्री के दौरे और निरीक्षण के बाद स्थिति बिगड़ी। बताया गया कि सीएमओ ने सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक को गाली दी, जिस पर केंद्र में तैनात डॉक्टरों और कर्मचारियों ने कड़ा विरोध जताया।

जैसे ही प्रभारी मंत्री सीएचसी से रवाना हुए, डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी भड़क उठे। आक्रोशित कर्मचारियों ने सीएमओ की गाड़ी को घेर लिया और “सीएमओ मुर्दाबाद” के नारे लगाने शुरू कर दिए। हंगामे के दौरान डॉक्टरों और कर्मचारियों ने गाड़ी को रोककर सीएमओ को नीचे उतारने की कोशिश भी की।

स्थिति बिगड़ते देख मौके पर मौजूद पुलिस बल और एसीएमओ ने हस्तक्षेप किया और किसी तरह हालात संभाले। पुलिस की सुरक्षा में सीएमओ को वहां से रवाना किया गया।

इस घटना के बाद से स्वास्थ्य विभाग में तनाव का माहौल बना हुआ है। सीएचसी के डॉक्टरों और कर्मचारियों का कहना है कि वे अपने चिकित्सा अधीक्षक का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। वहीं सीएमओ की ओर से इस पूरे विवाद पर अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।