Monday, 14 September 2026 | 9:55 PM
India

फर्रुखाबाद:अयोध्या से लौटते ही भाजपा मंडल अध्यक्ष रमला राठौर ने बुलाई आपात बैठक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 दिसंबर 2025 अयोध्या से वापस आते ही भाजपा मंडल अध्यक्ष रमला राठौर ने संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर एक आवश्यक आपात बैठक का आयोजन किया। यह बैठक आज शाम 4 बजे भोलेपुर स्थित नगर महामंत्री सुमित कटियार के प्रतिष्ठान पर संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जि
Share:
फर्रुखाबाद:अयोध्या से लौटते ही भाजपा मंडल अध्यक्ष रमला राठौर ने बुलाई आपात बैठक
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 दिसंबर 2025 अयोध्या से वापस आते ही भाजपा मंडल अध्यक्ष रमला राठौर ने संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर एक आवश्यक आपात बैठक का आयोजन किया। यह बैठक आज शाम 4 बजे भोलेपुर स्थित नगर महामंत्री सुमित कटियार के प्रतिष्ठान पर संपन्न हुई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने फतेहगढ़ मंडल की सराहना करते हुए कहा कि मंडल के सभी पदाधिकारियों ने एसआईआर फॉर्म भरवाने के कार्य में बीएलओ को भरपूर सहयोग प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि संगठन की यह सक्रियता सराहनीय है और आगे भी इसी तरह सहयोग अपेक्षित है। जिला अध्यक्ष ने यह भी घोषणा की कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों को शीघ्र ही सम्मानित किया जाएगा।

बैठक के दौरान संगठन की आगामी रणनीतियों, बूथ स्तर पर कार्यों की समीक्षा एवं जनसंपर्क को और अधिक सशक्त बनाने पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर डीएस राठौर, गौरव कटियार, संजीव सिंह, अमन गुप्ता, अनिल प्रताप सिंह, बिटाना चौहान, वीरेंद्र कठेरिया, मनोज राजपूत, हिमांशु श्रीवास्तव, विनीत पांडे एवं शिवम चौहान सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।