Monday, 14 September 2026 | 6:24 PM
UP News

फर्रुखाबाद :एक बाल अपचारी सहित दो महिलाएं नगदी सहित गिरफ्तार

फर्रूखाबाद। बीती 26 जनवरी -2022 बुधवार को आवास विकास मसेनी रोड स्थित कुसुम वाटिका गेस्ट हाउस में आयोजन सगाई समारोह से दो महिलाओं ने एक बच्चे की मदद से चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिनकी तलाश में पुलिस बीते दिनों से तलाश में लगी हुयी थी। जिन्हें पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर दो महिलाओं सहि
Share:
फर्रुखाबाद :एक बाल अपचारी सहित दो महिलाएं नगदी सहित गिरफ्तार
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद। बीती 26 जनवरी -2022 बुधवार को आवास विकास मसेनी रोड स्थित कुसुम वाटिका गेस्ट हाउस में आयोजन सगाई समारोह से दो महिलाओं ने एक बच्चे की मदद से चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिनकी तलाश में पुलिस बीते दिनों से तलाश में लगी हुयी थी। जिन्हें पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर दो महिलाओं सहित एवं बाल अपचारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अभियुक्तों के पास से 4200/- रूपये की नगदी भी बरामद किया गया है। 
चोरी की घटना के आरोप में पकड़ी गयी महिला तमन्ना पत्नी मनीष निवासी हुलखेड़ी थाना बोड़ा जनपद राजगढ़, मध्य प्रदेश तथा दूसरी महिला अभियुक्ता गीता पत्नी जीतमल निवासी कडिया थाना बोड़ा जनपद राजगढ़, मध्य प्रदेश तथा एक बाल अपचारी को आवास विकास मसेनी रोड से मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। पुलिस हिरासत में अभियुक्त महिलाओं ने अपने जुर्म से इकबाल किया है। पुलिस ने अभियुक्तों और बाल अपचारी को जेल भेजा है।