Monday, 14 September 2026 | 9:22 PM
India

फर्रुखाबाद:वैगनआर व मोटरसाइकिल भिड़ंत में तीन लोग जख्मी

फर्रुखाबाद:शेरसिंह पुत्र राम किशोर शाक्य निवासी मोहल्ला बीबीगंज मेहरबान थाना मऊदरवाजा जनपद फर्रुखाबाद का निवासी है जो आज समय शाम के लगभग 06 बजे मेरे मोहल्ले का रहने वाला टिन्कू पुत्र रामगोपाल व मेरा पुत्र देव अपनी मोटरसाइकिल से जसमई रोड से होते हुए ग्राम आरमपुर की तरफ जा रहे थे। जब टिन्कू अपनी मोटरस
Share:
फर्रुखाबाद:वैगनआर व मोटरसाइकिल भिड़ंत में तीन लोग जख्मी
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:शेरसिंह पुत्र राम किशोर शाक्य निवासी मोहल्ला बीबीगंज मेहरबान थाना मऊदरवाजा जनपद फर्रुखाबाद का निवासी है जो आज समय शाम के लगभग 06 बजे मेरे मोहल्ले का रहने वाला टिन्कू पुत्र रामगोपाल व मेरा पुत्र देव अपनी मोटरसाइकिल से जसमई रोड से होते हुए ग्राम आरमपुर की तरफ जा रहे थे। जब टिन्कू अपनी मोटरसाइकिल से ग्राम अजमतपुर के पास अल्का प्रॉपर्टी के सामने पहुँचा तो अजमतपुर रोड से ग्राम अजमतपुर को आ रही सफेद रंग की बैगनार कार संख्या DL 5 CD 8912 के चालक कपिल सिंह पुत्र सुकेन्द्र सिंह निवासी ग्राम अजमतपुर थाना मऊदरवाजा फर्रुखाबाद ने तेजी व लापरवाही से कार को चलाते हुए टिन्कू की मोटरसाइकिल में सामने से टक्कर मार दी। जिससे टिन्कू व मेरा पुत्र देव मोटरसाइकिल सहित दूर जा गिरे। इसके बाद कार चालक तेजी से कार को चलाकर मौके से भागने लगा तब आस पास के लोगों ने मौके पर इकट्ठा होकर कार चालक व कार में बैठे गुलाब सिंह पुत्र चन्द्र प्रकाश निवासी ग्राम टिमरूआ व दो अज्ञात व्यक्ति को रोक लिया लेकिन चालक व अन्य तीनों लोग मौका पाकर कार छोड़कर भाग निकला टिन्कू व मेरे पुत्र देव को चोटें आई हैं। ग्राम अजमतपुर के ग्रामीणों ने 112 नं० पर पुलिस को व मुझे घटना की सूचना दी जिसके बाद पुलिस द्वारा टिन्कू व मेरे पुत्र देव को शहर के लोहिया अस्पताल आवास विकास फर्रुखाबाद में भर्ती कराया गया है जहाँ उन दोनों का इलाज चल रहा है। घटना को आस पास वालों ने देखा है।