Monday, 14 September 2026 | 9:26 PM
India

फर्रूखाबाद:टेलीग्राम एप से करोड़ों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय तीन शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जून 2025 साइबर ठगी के बढ़ते मामलों के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी में फर्रुखाबाद की साइबर क्राइम पुलिस ने गोवा प्रांत से तीन अंतरराज्यीय साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के पास से भारी मात्रा में ठगी में प्रयुक्त उपकरण जैसे 42 मोबाइल फोन, 83 एटीएम कार्ड, 2
Share:
फर्रूखाबाद:टेलीग्राम एप से करोड़ों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय तीन शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 जून 2025 साइबर ठगी के बढ़ते मामलों के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी में फर्रुखाबाद की साइबर क्राइम पुलिस ने गोवा प्रांत से तीन अंतरराज्यीय साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के पास से भारी मात्रा में ठगी में प्रयुक्त उपकरण जैसे 42 मोबाइल फोन, 83 एटीएम कार्ड, 27 सिम कार्ड, 8 लैपटॉप, 37 चेकबुक, 38 पासबुक, 58 बैंक किट और ₹24,450 नगद बरामद हुए हैं।

यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह तथा क्षेत्राधिकारी अमृतपुर अजय वर्मा के नेतृत्व में की गई। साइबर थाना फतेहगढ़ में वादी सुमित कुमार निवासी चाचूपुर, थाना राजेपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनसे टेलीग्राम एप के माध्यम से “पैसे दोगुना” करने का झांसा देकर ₹9.5 लाख की ठगी की गई।

जांच में जुटी पुलिस टीम ने संदिग्धों की कॉल डिटेल व लोकेशन के आधार पर गोवा में मरोड गांव, थाना सालिगांव, जनपद नॉर्थ गोवा में दबिश दी और तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

1. जिगर प्रहलाद भाई ठक्कर, उम्र 35 वर्ष, निवासी पालनपुर, जिला बनासकांठा, गुजरात

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार है:

2. वीरेन बाबूभाई पटेल, उम्र 45 वर्ष, निवासी पालनपुर, जिला बनासकांठा, गुजरात

3. उमंग हितेशभाई पटेल, उम्र 25 वर्ष, निवासी पालनपुर, जिला बनासकांठा, गुजरात

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा:

तीनों आरोपियों ने कबूल किया कि वे संयुक्त रूप से टेलीग्राम एप व फर्जी वेबसाइटों पर लोगों को टास्क पूरा करने, गेम खेलने और पैसे दोगुना करने का लालच देकर धोखाधड़ी करते थे। ये लोग पहले छोटे लाभ देकर विश्वास अर्जित करते और फिर बड़ी ठगी को अंजाम देते थे। इसके लिए देश भर से बैंक खातों की किट मंगवाकर सिम, एटीएम और नेट बैंकिंग एक्सेस का दुरुपयोग करते थे।

प्रमुख धाराएं:

इस मामले में मुकदमा संख्या 03/2025 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 317(2), 111(2)(ii) व IT ACT की धारा 66D के तहत आरोपियों पर गंभीर धाराएं बढ़ाकर कार्रवाई की जा रही है।

बरामद सामग्री में शामिल हैं:

42 मोबाइल फोन

83 एटीएम कार्ड

27 सिम कार्ड

8 लैपटॉप

3 क्यूआर कोड

4 इंटरनेट राउटर

1 LAN कनेक्टर

37 चेकबुक, 38 पासबुक, 58 बैंकिंग किट

7 लेखा रजिस्टर

₹24,450 नगद राशि

गिरफ्तारी व छानबीन में शामिल पुलिस टीम:

प्रभारी निरीक्षक राघवेन्द्र तिवारी

उ.नि. सुबोध यादव

हे.का. रविन्द्र प्रताप सिंह

का. कौटिल्य, अंकित आर्य, दिपिन राठी

का. राहुल नारायण अनगोल्कर (थाना सालिगांव, गोवा)

का. सच्चिन हनुमान नायक (थाना सालिगांव, गोवा)

पुलिस की अपील:

साइबर अपराध से सतर्क रहें। किसी भी अनजान लिंक, टेलीग्राम चैनल या फर्जी टास्क में फंसकर पैसे न भेजें। ठगी का शिकार होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। नजदीकी पुलिस स्टेशन में भी साइबर हेल्प डेस्क पर संपर्क करें।

फर्रुखाबाद साइबर क्राइम पुलिस आम जनता की सेवा में निरंतर तत्पर है।