Monday, 14 September 2026 | 6:23 PM
UP News

फर्रूखाबाद की एसपी आरती सिंह ने गूगल मीट के माध्यम से की वर्चुअल जनसुनवाई, समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जुलाई 2025  जनपद की पुलिस व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी व संवेदनशील बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह ने आज गूगल मीट के माध्यम से समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों के साथ वर्चुअल जनसुनवाई आयोजित की। इस वर्चुअल
Share:
फर्रूखाबाद की एसपी आरती सिंह ने गूगल मीट के माध्यम से की वर्चुअल जनसुनवाई, समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जुलाई 2025  जनपद की पुलिस व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी व संवेदनशील बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह ने आज गूगल मीट के माध्यम से समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों के साथ वर्चुअल जनसुनवाई आयोजित की। इस वर्चुअल जनसुनवाई के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आये फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसपी आरती सिंह ने कहा कि पुलिस का मुख्य दायित्व जन समस्याओं का त्वरित समाधान करना है और इसके लिए सभी अधिकारियों को संवेदनशील व सक्रिय रहना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों की प्राथमिकता से समीक्षा कर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। वर्चुअल जनसुनवाई के इस नवाचार को लोगों ने सराहा है, क्योंकि इससे आमजन बिना पुलिस कार्यालय आए अपनी समस्या सीधे उच्चाधिकारियों तक पहुंचा सके। इस पहल से पुलिस और जनता के बीच विश्वास और संवाद को मजबूती मिली है। एसपी द्वारा की गई यह पहल डिजिटल युग में पुलिस प्रशासन की जनता के प्रति जवाबदेही और तत्परता को दर्शाती है।