Monday, 14 September 2026 | 9:36 PM
India

फर्रुखाबाद: नगरीय क्षेत्र की 3 उचित दर दुकानों के लिए चयन प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से सम्पन्न

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अक्टूबर 2025 जिला प्रशासन फर्रुखाबाद द्वारा नगरीय क्षेत्र की उचित दर दुकानों के रिक्त स्थानों पर चयन प्रक्रिया आज पूर्ण की गई। जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगरपालिका फर्रुखाबाद, नगरपंचायत शमशाबाद तथा नगरपंचायत नवाबगंज क्षेत्र की तीन उचि
Share:
फर्रुखाबाद: नगरीय क्षेत्र की 3 उचित दर दुकानों के लिए चयन प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से सम्पन्न
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अक्टूबर 2025 जिला प्रशासन फर्रुखाबाद द्वारा नगरीय क्षेत्र की उचित दर दुकानों के रिक्त स्थानों पर चयन प्रक्रिया आज पूर्ण की गई। जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगरपालिका फर्रुखाबाद, नगरपंचायत शमशाबाद तथा नगरपंचायत नवाबगंज क्षेत्र की तीन उचित दर दुकानें रिक्त चल रही थीं, जिनके लिए शासनादेश संख्या-7/2019/1359/29-6-2019-162 सा0/2001 दिनांक 05 अगस्त 2019 के प्रस्तर (II) के बिन्दु संख्या-5 के क्रम में जिलाधिकारी फर्रुखाबाद द्वारा चयन समिति का गठन किया गया था।

समिति के सदस्य इस प्रकार रहे:

1️⃣ अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) — अध्यक्ष

2️⃣ सम्बन्धित उप जिलाधिकारी — सदस्य

3️⃣ जिला प्रोबेशन अधिकारी — सदस्य

4️⃣ जिला पूर्ति अधिकारी — सदस्य/संयोजक

इस समिति की उपस्थिति में सभी आवेदकों के सम्मुख चयन प्रक्रिया लॉटरी के माध्यम से की गई, जिससे पूर्ण पारदर्शिता बनी रही।

? नगरपालिका फर्रुखाबाद क्षेत्र में कुल 15 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 01 आवेदन अपात्र पाया गया। शेष 14 पात्र आवेदनों में से लॉटरी द्वारा श्रीमती अंजुला पत्नी स्व. राजीव कुमार का चयन किया गया।

? नगरपंचायत शमशाबाद क्षेत्र में कुल 09 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 04 अपात्र पाए गए। शेष 05 पात्र आवेदनों पर लॉटरी के माध्यम से श्री अनिल कुमार पुत्र स्व. रामनरायन का चयन किया गया।

? नगरपंचायत नवाबगंज में कुल 05 आवेदन प्राप्त हुए, जो सभी पात्र पाए गए। लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से श्री अमित कुमार पुत्र श्री जाहर सिंह का चयन किया गया।

लॉटरी की पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु 6 वर्षीय बच्चे से लॉटरी निकलवाई गई और पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई। चयनित सभी आवेदकों को तत्काल मौके पर सूचित करते हुए आवश्यक अभिलेख कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

जिला प्रशासन ने बताया कि पूरी प्रक्रिया शासनादेशों के अनुरूप, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न की गई है, जिससे पात्र लाभार्थियों को उनका हक सुनिश्चित किया जा सके।