Monday, 14 September 2026 | 9:26 PM
India

फर्रुखाबाद:कायमगंज में जुमे की नमाज़ को लेकर सुरक्षा कड़ी, एएसपी अरुण कुमार सिंह व सीओ ने किया व्यापक निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 दिसंबर 2025 जुमे की नमाज़ को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन सतर्क दिखा। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी कायमगंज राजेश द्विवेदी ने शुक्रवार को कायमगंज क्षेत्र का व्यापक भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायज
Share:
फर्रुखाबाद:कायमगंज में जुमे की नमाज़ को लेकर सुरक्षा कड़ी, एएसपी अरुण कुमार सिंह व सीओ ने किया व्यापक निरीक्षण
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 दिसंबर 2025 जुमे की नमाज़ को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन सतर्क दिखा। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी कायमगंज राजेश द्विवेदी ने शुक्रवार को कायमगंज क्षेत्र का व्यापक भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संवेदनशील स्थानों तथा मुख्य मार्गों पर तैनात पुलिस बल से बातचीत करते हुए सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने मस्जिदों के आसपास सुरक्षा घेरा, ट्रैफिक व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण तथा शांति व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा।

एएसपी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नमाज के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भीड़ प्रबंधन, पेट्रोलिंग बढ़ाने और विवाद की संभावित स्थितियों पर तुरंत प्रतिक्रिया देने पर जोर दिया गया।

क्षेत्राधिकारी कायमगंज ने स्थानीय पुलिसबल को निर्देशित किया कि वह लगातार गश्त करती रहे और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दें, ताकि शांति व्यवस्था हर हाल में बनी रहे।

पुलिस प्रशासन के इस सक्रिय कदम से स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है और जुमे की नमाज़ शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।