Monday, 14 September 2026 | 8:38 PM
UP News

फर्रुखाबाद:थाना राजेपुर पुलिस ने अवैध हथियार के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 दिसंबर 2025 अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर ज़ोन आलोक सिंह के निर्देशन और पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चंदर के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राजेपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध असलहा रखने के आरोप में एक युवक
Share:
फर्रुखाबाद:थाना राजेपुर पुलिस ने अवैध हथियार के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 दिसंबर 2025 अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर ज़ोन आलोक सिंह के निर्देशन और पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चंदर के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राजेपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध असलहा रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।

थाना राजेपुर पुलिस टीम ने बीती रात संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग के दौरान ग्राम तेराखास निवासी रजनीश पुत्र संजीव को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 163/25, धारा 9/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

नाम: रजनीश पुत्र संजीव, निवासी: ग्राम तेराखास, थाना राजेपुर, जनपद फतेहगढ़। पूछताछ में अभियुक्त ने अपने अपराध पर पछतावा व्यक्त किया और अदालत में अपने अधिवक्ता के माध्यम से बयान देने की बात कही।

बरामदगी

01 अवैध देशी तमंचा 315 बोर, 01 जिंदा कारतूस 315 बोर

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

निरीक्षक सुदेश कुमार, हे0का0 विनय कुमार, का0 रविराज

अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता और सक्रियता को दर्शाती है। पुलिस टीम ने क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त और चेकिंग को और सख़्त करने की बात कही है।