Monday, 14 September 2026 | 6:24 PM
UP News

फर्रुखाबाद: मोहम्मदाबाद में मुकद्दमा वापस न लेने पर प्रधान ने दी धमकी

फर्रुखाबाद द दस्तक न्यूज । मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के पट्टी खुर्द निवासी रवि ने 28 मई को गांव निसाई की प्रधान गीता राठौर के पति सत्येंद्र सिंह राठौर सहित पांच लोगों के खिलाफ जातिसूचक गाली गलौज कर सिर पर चौराहा बनाकर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया था। सीओ राजवीर सिंह मुकदमे की विवेचना कर रहे है
Share:
फर्रुखाबाद: मोहम्मदाबाद में मुकद्दमा वापस न लेने पर प्रधान ने दी धमकी
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद द दस्तक न्यूज । मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के पट्टी खुर्द निवासी रवि ने 28 मई को गांव निसाई की प्रधान गीता राठौर के पति सत्येंद्र सिंह राठौर सहित पांच लोगों के खिलाफ जातिसूचक गाली गलौज कर सिर पर चौराहा बनाकर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया था। सीओ राजवीर सिंह मुकदमे की विवेचना कर रहे हैं। 12 जून को सत्येंद्र सिंह राठौड़ की पत्नी प्रधान गीता राठौर ने रवि के मोबाइल पर फोन करके मुकदमा वापस करने की बात कही। रवि के मना करने पर प्रधान और प्रधान पति ने रवि को जान से मारने की धमकी दी। इसका ऑडियो भी वायरल हो गया था। रवि ने आरोप लगाया कि उसके परिवार के साथ व उसके साथ अगर कोई घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी प्रधान व प्रधान पति की होगी