Monday, 14 September 2026 | 8:46 PM
India

फर्रुखाबाद:पुलिस को मिली बड़ी सफलता चोरी की योजना बनाते समय चार अभियुक्त अवैध शस्त्रों व उपकरणों सहित किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद, पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ विकास कुमार के मार्गदर्शन,अपर पुलिस अधीक्षक डॉ.संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर प्रदीप कुमार के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस द्वारा 10 जनवरी 2024 को चार अभियुक्त आकाश सक्सेना उर्फ माईवाला पुत्र श्य
Share:
फर्रुखाबाद:पुलिस को मिली बड़ी सफलता चोरी की योजना बनाते समय चार अभियुक्त अवैध शस्त्रों व उपकरणों सहित किया गिरफ्तार
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद, पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ विकास कुमार के मार्गदर्शन,अपर पुलिस अधीक्षक डॉ.संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर प्रदीप कुमार के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस द्वारा 10 जनवरी 2024 को चार अभियुक्त आकाश सक्सेना उर्फ माईवाला पुत्र श्याम सक्सेना उर्फ छिद्द हाल पता- तलैया फजल इमाम कोतवाली फर्रुखाबाद जनपद फतेहगढ़ मूल पता- ट्रान्स यमुना कालोनी, थाना एत्मादौला जनपद आगरा, अमित प्रजापति पुत्र हरिओम प्रजापति नि० विष्णुगढ रोड मोहल्ला रामपुर बैजू थाना छिबरामऊ जनपद कन्नौज ,मदन कुमार पुत्र सर्वेश कुमार नि० लोधापुर उर्फ नन्दलालपुर थाना छिबरामऊ जनपद कन्नौज ,नेम बाबू पुत्र राम दत्त नि० लोधापुर उर्फ नन्दलालपुर थाना छिबरामऊ जनपद कन्नौज को दो देशी तमंचा 315 बोर, दो जिन्दा कारतूस 315 बोर, 01 लोहा की राड (सब्बल), 01 चाबी का गुच्छा जिसमे 19 चाबियां, 01 टार्च, 01 हथौडी, 01 छैनी, 01 प्लास, 02 पेंचकस एक छोटा व एक बडा, 02 आरी के ब्लेड (पत्ता), 01 रोड लोहा, 01 लोहे की सडासी (संकसी), 01 बजाज ऑटो संख्या- UP 74 T 9722 आदि सामान सहित गिरफ्तार कर बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0-07/2024 धारा-398/401 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा संयुक्त रूप से बताया गया। कि साहब हम लोग पराग मिल्क पार्लर के मालिक जो दिन भर की अपनी बिक्री का रूपया पैसा एक थैले में मोटर साईकिल से आवास विकास की ओर ले जाता है जिसकी रैकी हमने पूर्व में ही कर ली थी। आज हम लोग ऑटो में बैठकर पराग मिल्क पार्लर के मालिक के थैले को लूटकर ले जाने की योजना में खडे थे। दिनांक 08.11.2023 को आवास विकास में आकाश उर्फ माईवाला व अमित प्रजापति ने एक महिला की चैन लूटने का प्रयास किया था किन्तु सफल ना होने के कारण हम लोग मौके से भाग गये थे। आज हम सब चोरी/लूट की घटना करने की योजना बना रहे थे।