Monday, 14 September 2026 | 8:45 PM
India

फर्रुखाबाद-पुलिस कर्मियों से मारपीट,गाली गलौज,वर्दी फाड़ने में पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद बीती रात गश्त को गये चीता मोबाइल के सिपाहियों को जमकर पीटा | इस संबंध में कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस ने घटना की एफआईआर दर्ज की गयी है | वहीं पुलिस ने घटना में शामिल नामजद अभियुक्त सहित तीन को गिरफ्तार कर चालान कर दिया| चीता मोबाइल के सिपाही राजकुमार व विश्वेन्द्र प्रताप सिंह गश्त के लिए शहर
Share:
फर्रुखाबाद-पुलिस कर्मियों से मारपीट,गाली गलौज,वर्दी फाड़ने में पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद बीती रात गश्त को गये चीता मोबाइल के सिपाहियों को जमकर पीटा | इस संबंध में कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस ने घटना की एफआईआर दर्ज की गयी है | वहीं पुलिस ने घटना में शामिल नामजद अभियुक्त सहित तीन को गिरफ्तार कर चालान कर दिया| चीता मोबाइल के सिपाही राजकुमार व विश्वेन्द्र प्रताप सिंह गश्त के लिए शहर कोतवाली के लकुला गिहार बस्ती में गश्त करनें गये थे| उसी दौरान उन्होंने बुद्ध पाल पुत्र जोगेंद्र निवासी लकूला गिहार बस्ती में चेकिंग करनें का प्रयास किया तो आरोपी बुद्धपाल ने अपने 2-3 साथियों के साथ हमलावर हो गया| दोनों सिपाहियों के साथ जमकर मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी एवं बर्दी फाड़ दी| आरोपी घटना को अंजाम देते हुए जब फरार हुए तो महिला के फर्जी मुकदमें में फंसाने की भी धमकी दी l पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी बुद्धपाल उम्र 36 वर्ष, गजेन्द्र सिंह उम्र 28 वर्ष व धर्मपाल उम्र 20 वर्ष निवासी गिहार बस्ती लकूला थाना कोतवाली फर्रुखाबाद को गिरफ्तार कर लिया l