Monday, 14 September 2026 | 6:25 PM
UP News

फर्रूखाबाद:ट्विटर पर जातिवादी टिप्पणी करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जून 2025 जनपद के थाना शमसाबाद क्षेत्र में एक युवक द्वारा ट्विटर पर की गई जातिवादी टिप्पणी पर कड़ा संज्ञान लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। आरोपी कृष्णा यादव पुत्र छुआरे सिंह, निवासी जैतपुर शरीफपुर छिछनी, थाना शमसाबाद, जनपद फतेहगढ़, को सोशल मीडिया पर आपत्तिजन
Share:
फर्रूखाबाद:ट्विटर पर जातिवादी टिप्पणी करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जून 2025 जनपद के थाना शमसाबाद क्षेत्र में एक युवक द्वारा ट्विटर पर की गई जातिवादी टिप्पणी पर कड़ा संज्ञान लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। आरोपी कृष्णा यादव पुत्र छुआरे सिंह, निवासी जैतपुर शरीफपुर छिछनी, थाना शमसाबाद, जनपद फतेहगढ़, को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक व जातिवादी टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी ने अपनी ट्विटर आईडी से एक ऐसी टिप्पणी की थी, जिससे समाज में वर्ग विशेष की भावनाएं आहत हुईं। इस संबंध में थाना शमसाबाद में संबंधित धाराओं के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक व भड़काऊ सामग्री पोस्ट करना कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों में पुलिस पूरी सख्ती से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने आमजन से अपील की कि सोशल मीडिया का प्रयोग सोच-समझकर करें और किसी भी आपत्तिजनक पोस्ट को साझा करने से बचें।

यह घटना एक बार फिर इस बात को रेखांकित करती है कि सोशल मीडिया पर की गई गैरजिम्मेदाराना टिप्पणियाँ व्यक्ति को कानूनी शिकंजे में ला सकती हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।