Monday, 14 September 2026 | 8:07 PM
UP News

फर्रुखाबाद:17 दिसंबर को कलेक्ट्रेट सभागार में होगा पेंशनर दिवस का आयोजन।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 10 दिसंबर 2025 राज्य सरकार के पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु जनपद स्तर पर प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले पेंशनर दिवस के आयोजन का निर्णय राज्य सरकार द्वारा लिया गया है। इसी क्रम में जनपद फर्रुखाबाद में पेंशनर दिवस का आयोजन दिनांक 17 दिसंबर 2025 (बुधवार) को क
Share:
फर्रुखाबाद:17 दिसंबर को कलेक्ट्रेट सभागार में होगा पेंशनर दिवस का आयोजन।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 10 दिसंबर 2025 राज्य सरकार के पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु जनपद स्तर पर प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले पेंशनर दिवस के आयोजन का निर्णय राज्य सरकार द्वारा लिया गया है। इसी क्रम में जनपद फर्रुखाबाद में पेंशनर दिवस का आयोजन दिनांक 17 दिसंबर 2025 (बुधवार) को किया जाएगा।

उक्त कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में पूर्वान्ह 11:00 बजे जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित होगा। पेंशनर दिवस के अवसर पर राज्य सरकार के पेंशनरों की लंबित समस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई कर उनका निराकरण किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर कार्यरत राज्य सरकार के सभी पेंशनर संगठनों तथा संबंधित कार्यालयाध्यक्षों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर पेंशनर दिवस के आयोजन में सहभागिता सुनिश्चित करें, ताकि पेंशनरों की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान किया जा सके।