Monday, 14 September 2026 | 6:18 PM
UP News

फर्रुखाबाद: नौ डॉक्टरों का तबादला, डीएम ने कार्यमुक्त करने से रोका

फर्रुखाबाद: जनपद में पहले से डॉक्टरों की कमी थी। ऐसे में नौ का तबादला गैरजनपद हो गया है। हालांकि जिलाधिकारी ने इन्हें कार्यमुक्त करने पर रोक लगा दी है। डॉक्टर अगर गैरजनपद जाते हैं तो इससे स्थिति और बिगड़ने की संभावना है। बरेली के महिला अस्पताल से डॉ. शशि कटियार को फर्रुखाबाद स्थानांतरित किया गया है।
Share:
फर्रुखाबाद: नौ डॉक्टरों का तबादला, डीएम ने कार्यमुक्त करने से रोका
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद: जनपद में पहले से डॉक्टरों की कमी थी। ऐसे में नौ का तबादला गैरजनपद हो गया है। हालांकि जिलाधिकारी ने इन्हें कार्यमुक्त करने पर रोक लगा दी है। डॉक्टर अगर गैरजनपद जाते हैं तो इससे स्थिति और बिगड़ने की संभावना है। बरेली के महिला अस्पताल से डॉ. शशि कटियार को फर्रुखाबाद स्थानांतरित किया गया है। उनकी लोहिया महिला अस्पताल में तैनाती होगी। जनपद में सीएमओ सहित डॉक्टरों के 130 पद सृजित हैं। इसके सापेक्ष मात्र 50 डॉक्टरों की तैनाती है। एसीएमओ डॉ. हनी मल्होत्रा व डॉ. मोहम्मद मलिक आलमगीर घर बैठे पगार ले रहे हैं। इनमें भी नौ डॉक्टर विशेष अनुरोध पर गैर जनपदों के लिए स्थानांतरित कर दिए गए हैं।

इनमें डॉ. अभिषेक कुमार को फतेहपुर, डॉ. योगेंद्र कुमार मिश्रा को लखनऊ, डॉ. गौरव राजपूत को मैनपुरी, डॉ. शिवानी चंद्रा को इटावा, डॉ. हरि माधव शरण को कन्नौज, डॉ. अमित अग्रवाल को उन्नाव, डॉ. सोनी कठेरिया को इटावा, डॉ. धन सिंह शाक्य को लखनऊ डॉ. विवेक विलियम दुबे को कानपुर नगर स्थानांतरित किया गया है। इन सभी डॉक्टरों का स्थानांतरण विशेष अनुरोध पर किया गया है। इससे जिले की स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा सकती हैं। बताया जा रहा है कि विशेष अनुरोध के नाम पर सीएमओ कार्यालय में आवेदन भेजने के लिए भी जमकर खेल हुआ। स्टेनो ने सीएमओ के अनुमोदन पर स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन भेजे थे। इधर, सीएमओ कार्यालय में स्थानांतरण के क्रम में सभी नौ डॉक्टरों को कार्यमुक्त करने की भी तैयारी चल रही है। इसकी जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह को जानकारी मिली तो उन्होंने जिले में डॉक्टरों की कमी के चलते कार्यमुक्त करने पर रोक लगा दी है।

सवांददाता: धर्मबीर सिंह