Monday, 14 September 2026 | 9:18 PM
India

फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 जून 2025  सांसद मुकेश राजपूत ने आज विधानसभा क्षेत्र कायमगंज के ग्राम सूखा नगला स्थित एस.आर.एस.एस. इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की का
Share:
फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित।
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 जून 2025  सांसद मुकेश राजपूत ने आज विधानसभा क्षेत्र कायमगंज के ग्राम सूखा नगला स्थित एस.आर.एस.एस. इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह में छात्रों को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार प्रदान किए गए। श्री राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। उन्होंने बच्चों से मेहनत और लगन से पढ़ाई करने का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाले समय में यही बच्चे देश का भविष्य गढ़ेंगे।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, अभिभावक व ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने सांसद द्वारा छात्रों को प्रोत्साहित करने के इस प्रयास की सराहना की।