Monday, 14 September 2026 | 6:19 PM
UP News

फर्रुखाबाद: सांसद मुकेश राजपूत ने जनसमस्याएं सुनी, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश।

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जून 2025 जनपद के लोकप्रिय सांसद मुकेश राजपूत ने आज अपने स्थानीय आवास पर जनसुनवाई का आयोजन किया, जिसमें क्षेत्र के कोने-कोने से आए नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को उनके समक्ष रखा। सांसद श्री राजपूत ने प्रत्येक व्यक्ति की बात गंभीरता से सुनी और संबंधित विभागीय अधिक
Share:
फर्रुखाबाद: सांसद मुकेश राजपूत ने जनसमस्याएं सुनी, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जून 2025 जनपद के लोकप्रिय सांसद मुकेश राजपूत ने आज अपने स्थानीय आवास पर जनसुनवाई का आयोजन किया, जिसमें क्षेत्र के कोने-कोने से आए नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को उनके समक्ष रखा।

सांसद श्री राजपूत ने प्रत्येक व्यक्ति की बात गंभीरता से सुनी और संबंधित विभागीय अधिकारियों से तत्काल संपर्क कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

जनसुनवाई के दौरान मुख्य रूप से बिजली, पानी, सड़क, राशन वितरण, पेंशन, आयुष्मान योजना, आवास योजना एवं राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतें सामने आईं। सांसद ने अधिकारियों से कहा कि पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से दिया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति तक पहुंचे, इसके लिए वे सतत निगरानी रखते रहेंगे। जनसुनवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति रही।