Monday, 14 September 2026 | 10:07 PM
India

फर्रुखाबाद मण्डी समिति ने व्यापारियों को KYC और पासवर्ड सुरक्षा के लिए किया सचेत

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 सितम्बर 25 प्रधान मण्डी स्थल फर्रुखाबाद, नवीन मण्डी स्थल सातनपुर और अतिरिक्त फल-सब्जी मण्डी स्थल अर्रा पहाड़पुर में कार्यरत थोक एवं आढ़त व्यापारियों को कृषि उत्पादन मण्डी समिति द्वारा एक अहम निर्देश जारी किया गया है। यह निर्देश दैनिक समाचार पत्र दैनिक जागरण के 2 सित
Share:
फर्रुखाबाद मण्डी समिति ने व्यापारियों को KYC और पासवर्ड सुरक्षा के लिए किया सचेत
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 सितम्बर 25 प्रधान मण्डी स्थल फर्रुखाबाद, नवीन मण्डी स्थल सातनपुर और अतिरिक्त फल-सब्जी मण्डी स्थल अर्रा पहाड़पुर में कार्यरत थोक एवं आढ़त व्यापारियों को कृषि उत्पादन मण्डी समिति द्वारा एक अहम निर्देश जारी किया गया है।

यह निर्देश दैनिक समाचार पत्र दैनिक जागरण के 2 सितम्बर 2025 के अंक में प्रकाशित खबर “फर्म संचालकों की जानकारी के बिना मण्डी में काटे जा रहे फर्जी गेटपास” तथा 25 अगस्त 2025 को कोल्ड स्टोरेज मालिक श्री मनोज रस्तोगी द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के संदर्भ में जारी किया गया है।

मण्डी समिति ने स्पष्ट किया है कि सभी थोक, आढ़त एवं संग्रह व्यापारी नवीन मण्डी स्थल सातनपुर, फर्रुखाबाद में उपस्थित होकर अपने-अपने लाइसेंसों की KYC प्रक्रिया अनिवार्य रूप से पूरी करें। साथ ही ई-मण्डी पोर्टल पर अपने पासवर्ड को समय-समय पर बदलते रहें।

उद्देश्य

इस कदम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी व्यापारी के पासवर्ड का दुरुपयोग अवैध रूप से सक्रिय दलालों या अन्य फर्मों द्वारा न किया जा सके। इससे भविष्य में किसी भी व्यापारी की जानकारी के बिना ई-मण्डी पोर्टल से फर्जी गेटपास जारी होने जैसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सकेगी।

मण्डी समिति की अपील

नगर मजिस्ट्रेट एवं सभापति, कृषि उत्पादन मण्डी समिति ने सभी व्यापारियों से अपील की है कि वे समय से KYC प्रक्रिया पूर्ण कर लें और पासवर्ड सुरक्षा को प्राथमिकता दें, ताकि मण्डी प्रणाली में पारदर्शिता बनी रहे और व्यापारियों के हित सुरक्षित रह सकें।