Monday, 14 September 2026 | 9:47 PM
India

फर्रुखाबाद:कोतवाली पुलिस ने मोटर साइकिल चोरी का सफल अनावरण करते हुये अभियुक्त को चोरी की मोटर साइकिल सहित किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद, पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ विकास कुमार के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डा संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर प्रदीप कुमार के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 422/23 धारा- 379 का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त अवनीश
Share:
फर्रुखाबाद:कोतवाली पुलिस ने मोटर साइकिल चोरी का सफल अनावरण करते हुये अभियुक्त को चोरी की मोटर साइकिल सहित किया गिरफ्तार
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद, पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ विकास कुमार के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डा संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर प्रदीप कुमार के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 422/23 धारा- 379 का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त अवनीश शर्मा पुत्र मदन शर्मा निवासी तलैया फजल इमाम कोतवाली फर्रूखाबाद को चोरी की गयी मोटर साइकिल नं0- UP76 AC4701 अपाचे सहित 25 नवंबर 2023 को गिरफ्तार किया गया। 

 जितेंद्र दुबे पुत्र देवेंद्र कुमार निवासी 5/112 नितगंज दक्षिण कोतवाली फर्रुखाबाद द्वारा कोतवाली फर्रुखाबाद पर तहरीर दी गयी कि खाटू श्याम पैलेस आईटीआई गुप्ता पेट्रोल पंप के पास वाली गली कोतवाली फर्रुखाबाद से समय करीब 03:00 बजे मो0सं0 रजिस्ट्रेशन UP76 AC4701 अपाचे चोरी हो गयी है। जिसके आधार पर कोतवाली फर्रुखाबाद पर मु0अ0सं0- 422/23 धारा- 379 भादवि पंजीकृत किया गया था। कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस द्वारा तत्परता से तलाश पतारसी कर अभियोग का सफल अनावरण करते हुये अभियुक्त अवनीश शर्मा पुत्र मदन शर्मा निवासी तलैया फजल इमाम कोतवाली फर्रूखाबाद को चोरी की गयी उपरोक्त मोटर साइकिल सहित 25 नवंबर 2023 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 411 भादवि की बढौत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त अवनीश ने बताया कि मोटरसाइकिल नं0- UP76 AC4701 अपाचे को मैंने दिनांक- 24.11.2023 की रात में गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास खाटू श्याम वाली गली से चोरी की थी।