Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
UP News

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति–5 के तहत कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 दिसंबर 2025 नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से प्रारम्भ किए गए MissionShakti5 अभियान के अंतर्गत कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को विभिन्न आपातकालीन एव
Share:
फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति–5 के तहत कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 दिसंबर 2025 नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से प्रारम्भ किए गए MissionShakti5 अभियान के अंतर्गत कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया।

इस दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को विभिन्न आपातकालीन एवं सहायता हेल्पलाइन नंबरों 1098, 181, 112, 1090 एवं 1076 की जानकारी दी। साथ ही महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम, त्वरित सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया तथा कानूनी अधिकारों के विषय में विस्तार से बताया गया।

पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में बिना संकोच पुलिस से संपर्क करने एवं अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।

कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस ने भरोसा दिलाया कि महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए पुलिस सदैव तत्पर है और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।