Monday, 14 September 2026 | 6:21 PM
UP News

फर्रुखाबाद:कायमगंज विधायका ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, राहत सामग्री वितरित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अगस्त 2025 कायमगंज विधानसभा क्षेत्र की विधायक डॉ. सुरभि गंगवार ने शनिवार को गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि से प्रभावित ग्रामीण इलाकों का दौरा किया। उन्होंने ग्राम रौकरी, भैंसरी, बहावलपुर, बौराबंगस नगर एवं रायपुर चिनघटपुर पहुंचकर बाढ़ की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया
Share:
फर्रुखाबाद:कायमगंज विधायका ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, राहत सामग्री वितरित
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अगस्त 2025 कायमगंज विधानसभा क्षेत्र की विधायक डॉ. सुरभि गंगवार ने शनिवार को गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि से प्रभावित ग्रामीण इलाकों का दौरा किया। उन्होंने ग्राम रौकरी, भैंसरी, बहावलपुर, बौराबंगस नगर एवं रायपुर चिनघटपुर पहुंचकर बाढ़ की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया और पीड़ित परिवारों से भेंट की।

इस दौरान विधायक ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उपलब्ध कराई गई राहत सामग्री किटें जरूरतमंद परिवारों को वितरित कीं। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार पूरी तरह उनके साथ खड़ी है। विधायक डॉ. गंगवार ने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित किसी भी व्यक्ति को कठिनाई न हो और राहत कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने हर जरूरतमंद तक शीघ्र सहायता पहुंचाने पर जोर दिया और अधिकारियों से कहा कि बाढ़ प्रभावित गांवों में लगातार निगरानी रखी जाए। बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में विधायक के दौरे और राहत सामग्री वितरण से ग्रामीणों में राहत और उत्साह का माहौल देखा गया।