Monday, 14 September 2026 | 9:19 PM
India

फर्रूखाबाद:कायमगंज की विधायिका डॉ. सुरभि ने समाधान दिवस में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जुलाई 2025 कायमगंज की लोकप्रिय विधायिका डॉ. सुरभि गंगवार ने आज तहसील परिसर में आयोजित समाधान दिवस में भाग लिया, जहाँ उन्होंने क्षेत्र की जनता की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समाधान दिवस में बड़ी संख्या में ग
Share:
फर्रूखाबाद:कायमगंज की विधायिका डॉ. सुरभि ने समाधान दिवस में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जुलाई 2025 कायमगंज की लोकप्रिय विधायिका डॉ. सुरभि गंगवार ने आज तहसील परिसर में आयोजित समाधान दिवस में भाग लिया, जहाँ उन्होंने क्षेत्र की जनता की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

समाधान दिवस में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से आए लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं, जिनमें भूमि विवाद, बिजली, पानी, आवास, पेंशन, सड़क व राजस्व से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रहीं। डॉ. गंगवार ने हर फरियादी की बात को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्ता युक्त होना चाहिए।

विधायिका ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन की भलाई हेतु प्रतिबद्ध है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अफसरों से कहा कि वे फील्ड में जाकर समस्याओं का वास्तविक समाधान करें, केवल कागजी कार्रवाई से काम नहीं चलेगा।

समाधान दिवस के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे और मौके पर कई शिकायतों का त्वरित निस्तारण भी किया गया।

जनता ने विधायिका की सक्रियता और संवेदनशीलता की सराहना की और आभार व्यक्त किया कि उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनी जा रही हैं।