Monday, 14 September 2026 | 9:22 PM
India

फर्रुखाबाद:जिला कारागार में जेल लोक अदालत का किया गया आयोजन

फर्रुखाबाद,आज 20 जनवरी 23 को जिला कारागार में जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। पीठासीन अधिकारी श्री शिवम कुमार , एसीजेएम के समक्ष कारागार स्तर 06 बंदियों के प्रकरण प्रस्तुत किए गए । मा. न्यायलय द्वारा सम्यक विचारोपरांत बंदी श्याम यादव पुत्र मांझी राम को चार वर्ष सात माह एवम 3000.00 जुर्माना की सजा ,
Share:
फर्रुखाबाद:जिला कारागार में जेल लोक अदालत का  किया गया आयोजन
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद,आज 20 जनवरी 23 को जिला कारागार में जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। पीठासीन अधिकारी श्री शिवम कुमार , एसीजेएम के समक्ष कारागार स्तर 06 बंदियों के प्रकरण प्रस्तुत किए गए । मा. न्यायलय द्वारा सम्यक विचारोपरांत बंदी श्याम यादव पुत्र मांझी राम को चार वर्ष सात माह एवम 3000.00 जुर्माना की सजा , बंदी सुधीर को सात माह एवम 1000.00 जुर्माना, और बंदी देवेंद्र कुमार को तीन माह के कारावास व 2000=00 जुर्माना की सजा से दंडित किया गया । तीनो ही बंदी की सजा दो तीन में पूर्ण हो जायेगी । जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद द्वारा अवगत कराया गया की तीनो बंदियों का जुर्माना स्वयं सेवी संस्था के माध्यम से जमा करवा कर तीनो बंदियों को मूल सजा पूर्ण होने पर रिहा कर दिया जाएगा । तीनो ही बंदियों को पीठासीन अधिकारी व जेल अधीक्षक द्वारा भविष्य में अपराध ना करने की शपथ दिलाई गई । जेल लोक अदालत के आयोजन में प्रभारी जेलर शैलेश सोनकर, उपकारापाल अखिलेश मिश्रा ने सहयोग प्रदान किया ।