Monday, 14 September 2026 | 10:11 PM
India

फर्रुखाबाद को औद्योगिक व बुनियादी विकास की दिशा में मिल रहे नए अवसर - सदर विधायक

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 सितम्बर 2025 आज शनिवार को सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने अपने सेनापति स्थित आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में जनपद के विकास कार्यों को लेकर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फर्रुखाबाद जनपद को आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे और गंगा ए
Share:
फर्रुखाबाद को औद्योगिक व बुनियादी विकास की दिशा में मिल रहे नए अवसर - सदर विधायक
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 सितम्बर 2025 आज शनिवार को सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने अपने सेनापति स्थित आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में जनपद के विकास कार्यों को लेकर विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फर्रुखाबाद जनपद को आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ते हुए लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना को कैबिनेट से मंजूरी दिलाकर ऐतिहासिक कार्य किया है। यह कदम न केवल क्षेत्र के कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा बल्कि औद्योगिक और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति देगा।

औद्योगिक विकास पर जोर

सदर विधायक ने कहा कि बिजली, सड़क और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं पर लगातार कार्य हो रहा है। जनपद में औद्योगिक विकास की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए कई प्रस्तावित योजनाएँ तैयार की जा रही हैं, जिनमें –इथेनॉल की फैक्ट्री, पानी की बोतल बनाने की यूनिट, चिप्स निर्माण फैक्ट्री, इन योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

जरदोजी व छपाई उद्योग को बढ़ावा

फर्रुखाबाद की पहचान बने जरदोजी और छपाई उद्योगों को नई ऊर्जा देने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। विधायक ने कहा कि सधवाड़ा के छपाई उद्योग को मजबूत करने के लिए सरकार गम्भीर है। जो व्यापारी मजबूरीवश इस व्यापार को अन्य जनपदों और राज्यों में ले गए हैं, उन्हें दोबारा फर्रुखाबाद में उद्योग स्थापित करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

मेडिकल कॉलेज निर्माण पर प्रयास

विधायक ने यह भी बताया कि फर्रुखाबाद में मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसके पूरा होने से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर और बेहतर होगा तथा स्थानीय युवाओं को मेडिकल शिक्षा के अवसर उपलब्ध होंगे।

आगे की रूपरेखा

मेजर द्विवेदी ने कहा कि आने वाले दिनों में वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर जरदोजी और छपाई उद्योग से जुड़े प्रस्तावों को और मजबूती देने का कार्य करेंगे।