Monday, 14 September 2026 | 6:24 PM
UP News

फर्रूखाबाद:रोडवेज के रंग में रंगी डग्गामार बस सीज, एफआईआर के निर्देश  परमिट निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जून 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देश पर एआरटीओ (प्रवर्तन) सुभाष राजपूत द्वारा आज प्रातः कायमगंज रोड पर एक गुप्त प्रवर्तन अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान एक डग्गामार बस को सीज करते हुए भारी जुर्माना लगाया गया और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू
Share:
फर्रूखाबाद:रोडवेज के रंग में रंगी डग्गामार बस सीज, एफआईआर के निर्देश  परमिट निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू।
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जून 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देश पर एआरटीओ (प्रवर्तन) सुभाष राजपूत द्वारा आज प्रातः कायमगंज रोड पर एक गुप्त प्रवर्तन अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान एक डग्गामार बस को सीज करते हुए भारी जुर्माना लगाया गया और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस संख्या UP14HT-3780 को फर्रूखाबाद से दिल्ली आनंद विहार की ओर जाते समय लगभग सुबह 08:00 बजे चेक किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि उक्त बस का रंग एवं बाहरी स्वरूप उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) की बसों से मिलता-जुलता था, जिससे आम यात्रियों को भ्रम हो सकता था। बस के आगे और पीछे "कौशाम्बी" तथा "उत्तर प्रदेश" लिखा हुआ था, वहीं साइड में "उत्तर प्रदेश आपका अपना साथी" अंकित था। बस के अंदर "दिल्ली आनंद विहार" की प्लेट भी लगी पाई गई।

कार्रवाई की गई:

बस को तत्काल फर्रूखाबाद रोडवेज बस स्टेशन पर निरुद्ध कर दिया गया। बस स्वामी पर ₹48,512/- का चालान लगाया गया। बस का रंग और डिज़ाइन रोडवेज जैसी होने के कारण, एआरएम-रोडवेज फर्रूखाबाद को एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, बस का परमिट निरस्त करने हेतु पत्र सचिव, राज्य परिवहन प्राधिकरण, लखनऊ को भेजा गया है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि रोडवेज जैसी दिखने वाली प्राइवेट बसों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखी जाए ताकि आमजन को धोखे में डालने वाले ऐसे संचालन पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।