Monday, 14 September 2026 | 6:22 PM
UP News

फर्रुखाबाद:गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, प्रशासन अलर्ट

(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अगस्त 2025 सिंचाई विभाग द्वारा जारी ताज़ा बाढ़ नियंत्रण रिपोर्ट के अनुसार, जनपद की गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है। लोहिया सेतु (पंचालघाट) पर सुबह 8 बजे गंगा का जलस्तर 137.45 मीटर दर्ज किया गया, जो 137.10 मीटर के खतरे के निशान से अधिक है। वहीं, रामगंगा नदी क
Share:
फर्रुखाबाद:गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, प्रशासन अलर्ट
Read in your preferred language.

(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अगस्त 2025 सिंचाई विभाग द्वारा जारी ताज़ा बाढ़ नियंत्रण रिपोर्ट के अनुसार, जनपद की गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है। लोहिया सेतु (पंचालघाट) पर सुबह 8 बजे गंगा का जलस्तर 137.45 मीटर दर्ज किया गया, जो 137.10 मीटर के खतरे के निशान से अधिक है। वहीं, रामगंगा नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है। बहमलपुर हिब्दी सेतु (रामगंगा) पर सुबह 8 बजे जलस्तर 136.90 मीटर रिकॉर्ड हुआ, जो खतरे के निशान 137.10 मीटर से थोड़ा ही नीचे है।

रिपोर्ट के अनुसार, नरोरा से गंगा में 191442 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जबकि रामगंगा में भी कई बैराजों से पानी छोड़े जाने के कारण जलस्तर में वृद्धि हो रही है।

खो बैराज: 9280 क्यूसेक

हरेली बैराज: 351 क्यूसेक

रामनगर बैराज: 5308 क्यूसेक

कुल: 14939 क्यूसेक

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोग सतर्क रहें, और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सूचना दें। यह हालात बताते हैं कि अगले 24 घंटे जलस्तर में और वृद्धि की संभावना है, इसलिए बाढ़ संभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है।