Monday, 14 September 2026 | 10:05 PM
India

फर्रुखाबाद:नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 सितम्बर 2025 नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत 21 सितंबर 2025 को जनपद के विकास खंड बढ़पुर, कायमगंज, नवाबगंज, शमसाबाद, कमालगंज, मोहम्मदाबाद, राजेपुर एवं जिला कारागार फतेहगढ़ में 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया। यह परीक्षा कुल 170 केंद्रो
Share:
फर्रुखाबाद:नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 सितम्बर 2025 नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत 21 सितंबर 2025 को जनपद के विकास खंड बढ़पुर, कायमगंज, नवाबगंज, शमसाबाद, कमालगंज, मोहम्मदाबाद, राजेपुर एवं जिला कारागार फतेहगढ़ में 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया। यह परीक्षा कुल 170 केंद्रों पर सम्पन्न हुई, जिसमें 955 पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष 931 परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया।

परीक्षा के आंकड़े

जारी विवरण के अनुसार, बढ़पुर में 94, शमसाबाद में 132, कमालगंज में 154, नवाबगंज में 111, मोहम्मदाबाद में 168, कायमगंज में 130, राजेपुर में 130 तथा जिला कारागार फतेहगढ़ में 12 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। कुल मिलाकर परीक्षा में 349 पुरुष एवं 582 महिला परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया।

परीक्षा का निरीक्षण

परीक्षा का सफल संचालन जिला कारागार जेल अधीक्षक अरविंद कुमार श्रीवास्तव, जेलर गिरीश कुमार, डिप्टी जेलर मुकेश गौड़ एवं डिप्टी जेलर श्रीमती सरोज देवी की देखरेख में किया गया। वहीं, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुपम अवस्थी द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

परीक्षा के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि सभी परीक्षा केंद्र सुबह 10 बजे से परीक्षा समाप्त होने तक खुले रहें। समस्त विकास खंड के खंड शिक्षा अधिकारी, एसआरजी एवं एआरपी को परीक्षा के सुचारू संचालन एवं पर्यवेक्षण हेतु जिम्मेदारी सौंपी गई।

उद्देश्य और महत्व

इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक वयस्क नागरिकों को शिक्षा से जोड़ना और उन्हें साक्षर बनाना है, ताकि वे समाज में आत्मनिर्भर और जागरूक नागरिक के रूप में योगदान दे सकें।

 नव भारत साक्षरता कार्यक्रम जनपद में साक्षरता की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो रहा है, जो शिक्षा के माध्यम से ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है।