Monday, 14 September 2026 | 9:22 PM
India

फर्रुखाबाद:-घर में घुस कर मारपीट ,धारदार हथियार से किया घायल ।

बीती रात लगभग 10.30 पर नयाब खाँ पुत्र जमील खाँ निवासी मोहल्ला शमशेर खानी थाना मऊदरवाजा जनपद फर्रुखाबाद ,अपने जरदोजी के काम से बापस घर आया । तभी घर पर पहले से मौजूद नयाब की पत्नी के भाई आकिल, अरशद पुत्रगण स्व० रियासत अली निवासी मोहल्ला हाथीखाना फतेहगढ़ फर्रुखाबाद ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर ग
Share:
फर्रुखाबाद:-घर में घुस कर मारपीट ,धारदार हथियार से किया घायल ।
Read in your preferred language.

बीती रात लगभग 10.30 पर नयाब खाँ पुत्र जमील खाँ निवासी मोहल्ला शमशेर खानी थाना मऊदरवाजा जनपद फर्रुखाबाद ,अपने जरदोजी के काम से बापस घर आया । तभी घर पर पहले से मौजूद नयाब की पत्नी के भाई आकिल, अरशद पुत्रगण स्व० रियासत अली निवासी मोहल्ला हाथीखाना फतेहगढ़ फर्रुखाबाद ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया । किसी प्रकार जान बचाकर नयाब घर से बाहर निकला ,शोर सुनकर आस पास के लोग आ गये । इस पर पत्नी सीमा, इसके भाई आकिल व अरशद ने जान से मारने की धमकी दी है । नयाब ने बताया वह लम्बे समय से बीमार श्वास का मरीज है ,मुँह से खून आता है ,जिसका इलाज चल रहा है। नयाब की पत्नी सीमा झगड़ालू किस्म की हैं ,आये दिन छोटी छोटी बातों को लेकर मेरे साथ गाली गलौज करती है । मेरे द्वारा कहासुनी करने पर मारने पीटने को अमादा हो जाती है। मेरी तीन पुत्रियाँ अलमहक, इलमा, रोशनी है । जिनको मेरे खिलाफ मारपीट को उकसाती रहती है । नयाब ने थाना मऊदरवाजा जाकर प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है ।