Monday, 14 September 2026 | 7:47 PM
UP News

फर्रुखाबाद : कायमगंज में फूंका राजस्थान के CM अशोक गहलोत का पुतला

कायमगंज : सालासर मार्ग में प्रवेश द्वार ढहाए जाने के दौरान राम दरबार की प्रतिमा तोड़े जाने पर हिदू जागरण मंच कार्यकर्ताओं ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंक कर विरोध जताया। हिजामं विभाग अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना के नेतृत्व में कार्यकर्ता मेन चौराहे के पास राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गह
Share:
फर्रुखाबाद : कायमगंज में फूंका राजस्थान के CM अशोक गहलोत का पुतला
Read in your preferred language.

कायमगंज : सालासर मार्ग में प्रवेश द्वार ढहाए जाने के दौरान राम दरबार की प्रतिमा तोड़े जाने पर हिदू जागरण मंच कार्यकर्ताओं ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंक कर विरोध जताया।

हिजामं विभाग अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना के नेतृत्व में कार्यकर्ता मेन चौराहे के पास राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला लेकर जमा हुए। नारेबाजी कर पुतले में आग लगा दी। कहा कि सालासर मार्ग पर बने प्रवेश द्वार को राजस्थान सरकार ने रात के अंधेरे में बुलडोजर से ढहाया, जिस पर राम दरबार की प्रतिमा विराजित थीं। प्रतिमा को ध्वस्त कराकर राजस्थान के मुख्यमंत्री ने भगवान राम व सनातन धर्म का अपमान किया है। इस दौरान अनूप चौबे, अर्जुन बाथम, सनी शर्मा, जय सक्सेना, दिलीप कौशल आदि मौजूद रहे।

Report : Dharmveer singh