Monday, 14 September 2026 | 6:33 PM
UP News

फर्रूखाबाद:पेट्रोल पंपों पर जनसुविधाओं की व्यवस्था को लेकर डीएम ने दिए कड़े निर्देश

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 जून 2025 जनपद के पेट्रोल पंपों पर आम जनता के लिए शौचालय, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आज एक अहम समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जनपद में संचालित पेट्रोल/सीएनजी पंपों पर मू
Share:
फर्रूखाबाद:पेट्रोल पंपों पर जनसुविधाओं की व्यवस्था को लेकर डीएम ने दिए कड़े निर्देश
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 जून 2025 जनपद के पेट्रोल पंपों पर आम जनता के लिए शौचालय, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आज एक अहम समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जनपद में संचालित पेट्रोल/सीएनजी पंपों पर मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का आकलन करते हुए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए।

बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक पेट्रोल पंप पर स्वच्छता और सुविधाओं की उपलब्धता प्राथमिकता होनी चाहिए। पंप संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे आगामी 15 दिनों के भीतर सभी निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें, अन्यथा निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

जिलाधिकारी द्वारा दिए गए मुख्य निर्देश इस प्रकार हैं:

1. साफ-सुथरे शौचालय की व्यवस्था: सभी पंपों पर संचालित शौचालयों को नियमित रूप से स्वच्छ रखा जाए। जीर्ण-शीर्ण अवस्था वाले शौचालयों की तुरंत मरम्मत कराई जाए।

2. विभाजन और समावेशन: पुरुषों, महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए पृथक व सुविधाजनक शौचालय उपलब्ध कराए जाएं। दिव्यांगों के लिए रैम्प की अनिवार्य व्यवस्था हो।

3. Running Water और फिटिंग्स: सभी शौचालयों में जल आपूर्ति और आवश्यक फिटिंग्स की सुविधा होनी चाहिए।

4. 24x7 सफाई की व्यवस्था: प्रत्येक पंप पर शिफ्टवार सफाई कर्मियों की तैनाती की जाए और उनका नाम व मोबाइल नंबर एक डिस्प्ले बोर्ड पर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जाए।

5. अनुरक्षण और नवीनीकरण: पंप स्वामी समय-समय पर शौचालयों का अनुरक्षण (Maintenance) और आवश्यकतानुसार नवीनीकरण (Renovation) कराएं।

6. मुफ्त आधारभूत सेवाएं: सभी पंपों पर मुफ्त हवा, शुद्ध पेयजल, टेलीफोन, तथा प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था नवीनतम औषधियों सहित होनी चाहिए।

7. अनापत्ति प्रमाण-पत्र पर तेजी: जिन पंपों के एनओसी लंबित हैं, उनसे संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया है कि 7 दिनों के भीतर सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर जिलाधिकारी कार्यालय को रिपोर्ट सौंपें।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह पहल न केवल उपभोक्ता सुविधा के लिए है, बल्कि जनहित में स्वच्छता और स्वास्थ्य मानकों को भी बेहतर बनाएगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों और पंप स्वामियों से समन्वय बनाकर कार्य योजना को निर्धारित समयसीमा में लागू करने की अपील की।