Monday, 14 September 2026 | 6:22 PM
UP News

फर्रुखाबाद:थाना समाधान दिवस पर डीएम और एसपी ने की संयुक्त जनसुनवाई

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अगस्त 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने आज संयुक्त रूप से थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना शमसाबाद पहुँचकर जनता की समस्याएँ सुनीं।जन-सुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी-अपनी समस्याएँ लेकर पहुँचे। अधिकारियों ने प्रत्येक शिक
Share:
फर्रुखाबाद:थाना समाधान दिवस पर डीएम और एसपी ने की संयुक्त जनसुनवाई
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अगस्त 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने आज संयुक्त रूप से थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना शमसाबाद पहुँचकर जनता की समस्याएँ सुनीं।जन-सुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी-अपनी समस्याएँ लेकर पहुँचे। अधिकारियों ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुना और संबंधित विभाग/अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान हो। वहीं पुलिस अधीक्षक ने आश्वस्त किया कि पुलिस से संबंधित किसी भी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी और पीड़ितों को न्याय दिलाया जाएगा।अधिकारियों की इस पहल से उपस्थित लोगों में संतोष देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि समस्याओं का त्वरित समाधान होगा और जनता को राहत मिलेगी।

? थाना समाधान दिवस का उद्देश्य जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करना और प्रशासन एवं जनता के बीच विश्वास को और मजबूत करना है।