Monday, 14 September 2026 | 6:25 PM
UP News

फर्रुखाबाद:शासन द्वारा नामित प्रबुद्धजन का जनपद भ्रमण कार्यक्रम 11-12 सितम्बर को

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 सितंबर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश 2047 अभियान से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि शासन द्वारा चार प्रबुद्धजन सेवानिवृत्त आईएएस राजीव कुमार, सेवानिवृत्त आईपीएस आर
Share:
फर्रुखाबाद:शासन द्वारा नामित प्रबुद्धजन का जनपद भ्रमण कार्यक्रम 11-12 सितम्बर को
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 सितंबर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश 2047 अभियान से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि शासन द्वारा चार प्रबुद्धजन सेवानिवृत्त आईएएस राजीव कुमार, सेवानिवृत्त आईपीएस आर.के.एस. राठौर, सेवानिवृत्त प्रोफेसर विनोद कुमार तथा सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता (लोक निर्माण विभाग) अजय गंगवार को नामित किया गया है। ये प्रबुद्धजन 11 व 12 सितम्बर 2025 को जनपद फर्रूखाबाद में संवाद, बैठक एवं भ्रमण कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

कार्यक्रम विवरण

11 सितम्बर 2025 (बुधवार)

10:30 AM – 12:30 PM: कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न क्षेत्रों के ख्यातिलब्ध एवं पुरस्कार प्राप्त गणमान्यजनों के साथ संवाद।

12:30 PM – 01:00 PM: महिला समूहों, श्रमिक संगठनों एवं स्वयंसेवी संगठनों के साथ संवाद।

01:00 PM – 01:30 PM: इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद।

02:30 PM – 03:30 PM (विकास भवन सभागार): अग्रणी कृषकों, कृषि वैज्ञानिकों एवं एफपीओ सदस्यों से चर्चा।

03:30 PM – 04:00 PM: व्यवसायियों एवं उद्यमियों के साथ संवाद।

04:15 PM – 05:30 PM (मेजर एस.डी. सिंह विश्वविद्यालय, कमालगंज): छात्रों, शिक्षकों एवं शिक्षाविदों से संवाद।

12 सितम्बर 2025 (गुरुवार)

11:00 AM (नवाबगंज): क्षेत्र पंचायत एवं नगर पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों, सभासदों, प्रधानों एवं क्षेत्रीय जनता से संवाद एवं फीडबैक प्राप्त करना।

सुझाव देने का अवसर

जिलाधिकारी ने बताया कि विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के लिए हर नागरिक अपने सुझाव ऑनलाइन पोर्टल पर दे सकता है। इसके लिए https://samarthuttarpradesh.up.gov.in पर उपलब्ध क्यूआर कोड स्कैन करना होगा।

पोर्टल पर सुझाव फार्म खोलकर मोबाइल नंबर दर्ज करें।

ओटीपी भरने के बाद खुलने वाले फार्म में लिखकर या बोलकर अपना सुझाव दर्ज करें।

फार्म सबमिट करने पर सुझाव नीति निर्माण प्रक्रिया का हिस्सा बनेगा।

मूल्यवान सुझाव देने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि यह प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क और सरल है।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी सहित विभिन्न थीम और सेक्टर से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।