India
फर्रुखाबाद: जिला अधिकारी ने पर्यावरण दिवस पर दी नसीहत
जिलाधिकारी श्री मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हथियापुर पौधशाला में विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विश्व पर्यावरण दिवस पर जिलाधिकारी ने कटरी धर्मपुर में पीपल का पौधा लगाकर वृक्षारोपण किया. विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी जनसामान्य एवं गणमान्य नागरिकों क
Read in your preferred language.
जिलाधिकारी श्री मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हथियापुर पौधशाला में विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विश्व पर्यावरण दिवस पर जिलाधिकारी ने कटरी धर्मपुर में पीपल का पौधा लगाकर वृक्षारोपण किया. विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी जनसामान्य एवं गणमान्य नागरिकों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कार्यक्रम में अपील करते हुए कहा कि आज के दिन सभी जनपद वासी कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं. पर्यावरण संरक्षण में सभी का सहयोग मूल्यवान है. उन्होंने कहा मुझे खेद है कि कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. जिसमें कई लोगों की मौत भी हो गई . उन्होंने कहा ऐसे पौधे अवश्य लगाएं जो ऑक्सीजन की कमी को दूर करते हैं अधिक मात्रा में ऑक्सीजन प्राप्त होती है.जिला अधिकारी ने नर्सरी का निरीक्षण किया तैयार किए जा रहे पौधों की जानकारी भी ली.
अजीत शाक्य ब्यूरो रिपोर्ट फर्रुखाबाद