Monday, 14 September 2026 | 8:45 PM
India

फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी ने नगर पंचायत खिमसेपुर में नगला बाग रठेरा स्थिति अस्थाई गौशाला का किया निरीक्षण।

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 फरवरी 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा नगर पंचायत खिमसेपुर में नगला बाग रठेरा स्थिति अस्थाई गौशाला का निरीक्षण किया गया।  जिलाधिकारी द्वारा गौशाला के भंडारण कक्ष का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान गौशाला में कुल 434 गौवंश पाये गये जिनमे से 395 की जि
Share:
फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी ने नगर पंचायत खिमसेपुर में नगला बाग रठेरा स्थिति अस्थाई गौशाला का किया निरीक्षण।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 फरवरी 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा नगर पंचायत खिमसेपुर में नगला बाग रठेरा स्थिति अस्थाई गौशाला का निरीक्षण किया गया।

 जिलाधिकारी द्वारा गौशाला के भंडारण कक्ष का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान गौशाला में कुल 434 गौवंश पाये गये जिनमे से 395 की जिओ टैगिंग की जा चुकी है,गौशाला में पशुओं के चारे के लिये 858.5 कुंतल भूसा,25 कुंतल दाना,04 कुंतल नमक व 07 कुंतल चूना स्टॉक में पाया गया, 40 बीघा गौचर भूमि पर हरा चारा बोया गया है, गौशाला में पशुओं की सेवा के लिये 07 केयर टेकर नियुक्त है,इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा गौशाला के निर्माणाधीन भवन का भी निरीक्षण किया गया।

  जिलाधिकारी द्वारा सभी गौवंश की अच्छी तरह देखभाल करने व उनको समय पर दाना पानी देने व डॉक्टर की विजिट समय से कराने के निर्देश दिये,इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा गायों को गुड़ खिलाकर गौसेवा की गई।

   इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर रजनीकांत, अध्यक्ष नगर पंचायत व संवंधित उपस्थित रहे।