Monday, 14 September 2026 | 9:19 PM
India

फर्रूखाबाद: विशेष प्रगणना पुनरीक्षण अभियान का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 नवंबर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने आज विशेष प्रगणना पुनरीक्षण अभियान (Special Summary Revision) के अंतर्गत विकास खंड कार्यालय राजेपुर, बीआरसी राजेपुर एवं तहसील अमृतपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गणना प्रपत्रों के डिजिटलीकरण (Digitalization) कार्
Share:
फर्रूखाबाद: विशेष प्रगणना पुनरीक्षण अभियान का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 नवंबर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने आज विशेष प्रगणना पुनरीक्षण अभियान (Special Summary Revision) के अंतर्गत विकास खंड कार्यालय राजेपुर, बीआरसी राजेपुर एवं तहसील अमृतपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गणना प्रपत्रों के डिजिटलीकरण (Digitalization) कार्य की प्रगति का जायज़ा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं संबंधित कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि—ऑनलाइन फीडिंग के समय यदि सर्वर डाउन हो, तो तुरंत स्क्रीनशॉट लेकर संबंधित समूह में पोस्ट करें। तृतीय कॉलम में न्यूनतम फीडिंग अवश्य की जाए, ताकि डेटा एंट्री में किसी प्रकार की कमी न रहे। सभी गणना प्रपत्रों की फाइलिंग समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी कार्य में तत्परता और पारदर्शिता बनाए रखें।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी अमृतपुर, तहसीलदार अमृतपुर, खंड विकास अधिकारी राजेपुर सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।