Monday, 14 September 2026 | 5:37 PM
UP News

फर्रूखाबाद: दिव्यांग बच्चों को मिले सहारे के साधन, 112 विद्यार्थियों को वितरित हुए उपस्कर

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 10 दिसंबर 2025 ब्लाक संसाधन केंद्र कमालगंज में बुधवार को समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत विशिष्ट आवश्यकता वाले (दिव्यांग) बच्चों के लिए उपस्कर/उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक भोजपुर नागेंद्र सिंह राठौर की गरिमामयी उपस्थिति रही, जबकि अध्यक्षत
Share:
फर्रूखाबाद: दिव्यांग बच्चों को मिले सहारे के साधन, 112 विद्यार्थियों को वितरित हुए उपस्कर
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 10 दिसंबर 2025 ब्लाक संसाधन केंद्र कमालगंज में बुधवार को समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत विशिष्ट आवश्यकता वाले (दिव्यांग) बच्चों के लिए उपस्कर/उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक भोजपुर नागेंद्र सिंह राठौर की गरिमामयी उपस्थिति रही, जबकि अध्यक्षता जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ मा० विधायक एवं जिलाधिकारी द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर एलिम्को, कानपुर के सहयोग से जनपद फर्रूखाबाद के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत 112 दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण वितरित किए गए।

वितरित किए गए उपकरणों में ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, सीपी व्हीलचेयर, टीएलएम किट, रोलैटर, ब्रेल किट सहित अन्य आवश्यक सहायक साधन शामिल रहे। इन उपकरणों से बच्चों की शैक्षिक गतिविधियों के साथ-साथ दैनिक जीवन में भी आत्मनिर्भरता बढ़ेगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ना और उन्हें आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। वहीं मा० विधायक ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक सिद्ध होते हैं।

कार्यक्रम में अपर उपजिलाधिकारी सदर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, एलिम्को के प्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को लेकर बच्चों व उनके परिजनों में उत्साह और खुशी देखने को मिली।