Monday, 14 September 2026 | 6:21 PM
UP News

फर्रुखाबाद:गुड़गांव देवी मंदिर में नवमी पर उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 अक्टूबर 2025 शारदीय नवरात्र का पावन पर्व नवमी के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। जिलेभर के मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। विशेषकर गुड़गांव देवी मंदिर में भक्तों का जनसैलाब देखने को मिला। मां भगवती के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिम
Share:
फर्रुखाबाद:गुड़गांव देवी मंदिर में नवमी पर उमड़ा भक्तों का जनसैलाब
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 अक्टूबर 2025 शारदीय नवरात्र का पावन पर्व नवमी के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। जिलेभर के मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। विशेषकर गुड़गांव देवी मंदिर में भक्तों का जनसैलाब देखने को मिला। मां भगवती के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

सुबह से रात तक श्रद्धालुओं की भीड़

नवमी पर श्रद्धालुओं ने मां के नौवें स्वरूप की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। तड़के ही घरों में पूजन की तैयारियाँ शुरू हो गई थीं। पूजा के बाद भक्तों ने कन्या पूजन और भोज का आयोजन किया। किसी ने पूड़ी-सब्जी, खीर तो किसी ने दही-जलेबी बनाकर कन्याओं को भोज कराया। कन्याओं के पैर छूकर आशीर्वाद लिया गया और उपहार भी भेंट किए गए।

मंदिरों में मेला और भंडारे

गुड़गांव देवी मंदिर परिसर में दिनभर मेला जैसा माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के साथ ही मेले में जमकर खरीदारी की। महिलाओं ने अपनी मनपसंद वस्तुएँ खरीदीं तो नन्हे-मुन्नों ने झूलों और सर्कस का आनंद उठाया। जगह-जगह भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें प्रसाद वितरण किया गया।

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालते हुए पुलिस की पैनी नजर हर गतिविधि पर बनी रही, जिससे श्रद्धालु निश्चिंत होकर पूजन और दर्शन कर सकें।

नवमी के अवसर पर गुड़गांव देवी मंदिर में श्रद्धा और आस्था का भव्य संगम देखने को मिला। भक्तों का उत्साह और उमंग देखते ही बनता था।